Home / News / कार के माध्यम से अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

कार के माध्यम से अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

बलौदा बाजार से राजेश कुमार बघेल की रिपोर्ट

● आरोपियों द्वारा वेगनर कार क्र. CG22 AC 7587 से किया जा रहा था शराब की तस्करी
● डी.के.कॉलेज बलौदाबाजार के पास पुलिस की नाकाबंदी को देखकर आरोपी शराब भरी वाहन को छोड़कर हो गए थे फरार
● नाकाबंदी कार्यवाई के दौरान वेगनर कार से 177 पौवा देसी मसाला शराब किया गया था जप्त
● वाहन का डिटेल, प्रकरण की विवेचना एवं कड़ी दर कड़ी जोड़ते हुए आरोपी शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार

दिनांक 23.11.2025 को एक कार के माध्यम से अवैध रूप से बिक्री करने के लिए शराब परिवहन करने की मुखबिर की सूचना सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा डी.के. कॉलेज बलौदाबाजार के पास नाकाबंदी किया गया, जिसमें एक सफेद रंग की वेगनर कार में सवार संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस की नाकाबंदी को देखकर अपने वैगनर कार क्र. CG22 AC 7587 को छोड़कर भाग गए। तत्पश्चात पुलिस द्वारा कार का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें कार से 177 पौवा देसी मसाला शराब मिला, जिसे विधिवत जप्त किया गया तथा प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबध्द कर जांच में विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा कार सवार अज्ञात आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त निर्देशों के परिपालन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा कार के डिटेल के आधार पर आरोपियों का पता तलाश प्रारंभ किया गया। कार डिटेल के आधार पर वाहन मालिक से पूछताछ एवं अन्य महत्वपूर्ण कडियों को जोड़ते हुए आरोपी वेद प्रकाश उर्फ खिलेश यादव एवं कुंदन सिंह दक्षणी को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर, आरोपियों द्वारा वेगनर कार क्र. CG22 AC 7587 से अपने एक अन्य साथी के साथ बिक्री करने के लिए अवैध रूप से शराब लेकर आना एवं पुलिस की नाकाबंदी देखकर वाहन को थोडी ही दूर में ही छोड़कर कार, से चाबी निकाल कार को वहीं छोडकर भाग जाना स्वीकार किया गया। प्रकरण में दोनों आरोपियों को आज दिनांक 22.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।

आरोपियों के नाम

  1. वेदप्रकाश उर्फ खिलेश यादव उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम लटुवा थाना सिटी कोतवाली
  2. कुंदन दक्षणी उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम लटुवा थाना सिटी कोतवाली
Tagged:
[post-views]
Share
Now