अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कोरबा//विकासखंड कोरबा, जिला कोरबा (छत्तीसगढ़) के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत अखरापाली निवासी सुखसागर पटेल का भारतीय सेना की अग्निवीर योजना के अंतर्गत चयन होने से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि समस्त ग्रामवासियों के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय बन गई है।
सुखसागर पटेल के चयन और पोस्टिंग अंडमान निकोबार में हुआ है इसकी सूचना मिलते ही गांव में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। ग्रामीण ढोल-नगाड़ों और बाजा-गाजा के साथ एकत्रित हुए और भव्य रूप से उनका स्वागत किया। फूल-मालाओं से सम्मानित करते हुए मिठाइयाँ बांटी गईं और सभी ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त किया।
सुखसागर पटेल की यह सफलता उनकी कठिन मेहनत, अनुशासन और देशसेवा के प्रति अटूट समर्पण का परिणाम है। उनकी उपलब्धि ने गांव के युवाओं को यह संदेश दिया है कि लगन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों, बुजुर्गों एवं ग्रामीणों ने सुखसागर पटेल को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्होंने ग्राम अखरापाली का नाम रोशन किया है। सभी ने उनके सफल और गौरवशाली सैन्य जीवन की कामना की।
उन्होंने अपने परिवार परिचय दिया जिनमें
स्वर्गीय पिता – श्री दिलेराम पटेल, माता – श्रीमती बृहस्पति पटेल,
माता _कौसिल्या बाई पटेल
भैय्या:व्यासनारायण पटेल, त्रिभुवन पटेल, सुरेश पटेल, दिनेश पटेल, नकुल पटेल एवं रघुवीर पटेल एवं चाचा:
श्री महेशराम पटेल, भगिरथी पटेल, दउराम पटेल, रथराम पटेल, रंजीत पटेल, खेत्तरपाल पटेल
इस अवसर पर ग्राम के वरिष्ठ नागरिक प्रवीण कुमार पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि बीरू लाल पाटले,समस्त क्षेत्रवासी एवं प्रमुख रूप से वीरेंद्र साहू, रूपेश कुमार पटेल, कामेश कुमार पटेल, गजेंद्र कुमार साहू, दीपक कुमार साहू, भोला साहू, शत्रुघ्न पटेल एवं भरत पटेल सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।










