जिला स्तर पर दिनांक 29/11/2025 को जिला युवा उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 36 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।
आज जिला पदाधिकारी, बांका नवदीप शुक्ला द्वारा इन चयनित प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर राज्य स्तरीय युवा उत्सव प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु मधुबनी के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा उत्सव न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता है, बल्कि युवाओं में आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सांस्कृतिक चेतना का भी विकास करता है।
उन्होंने प्रतिभागियों से राज्य स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस मौके पर उपेन्द्र सिंह, उप विकास आयुक्त, बांका, प्रभारी जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, बांका, जिला शिक्षा पदाधिकारी, बांका तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के जिला समन्वयक सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। रिपोर्ट: मनोरंजन प्रसाद, ब्यूरो चीफ, बांका।।
जि०ज०स०प० बांका








