Home / News / महिला आयोग की रेड अवैध क्लिनिक चलाते धरे गए CMO टॉयलेट में छिपे, पुलिस ने …..

महिला आयोग की रेड अवैध क्लिनिक चलाते धरे गए CMO टॉयलेट में छिपे, पुलिस ने …..

बिजनौर में मुजफ्फरनगर के CMO डॉ. सुनील तेवतिया को महिला आयोग और पुलिस ने उनके कथित अवैध क्लिनिक पर पकड़ा। पुलिस के आने पर डॉक्टर टॉयलेट में छिप गए, फिर धमकी के बाद बाहर निकले। महिला आयोग ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और मामले की शिकायत स्वास्थ्य विभाग और उप मुख्यमंत्री से करने का ऐलान किया। मुजफ्फरनगर के CMO डॉ. सुनील तेवतिया को बिजनौर में उनके कथित अवैध क्लिनिक पर पकड़ा गया। राज्य महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने पुलिस के साथ रविवार दोपहर डॉ. तेवतिया के क्लिनिक पर छापा मारा गया। और पुलिस जैसे ही क्लिनिक में दाखिल हुई, डॉ. तेवतिया भागकर टॉयलेट में छिप गए। पांच मिनट तक पुलिस के आग्रह के बावजूद कुंडी नहीं खोली, फिर धमकी के बाद कांपते हुए बाहर निकले।आयोग सदस्य संगीता जैन ने बताया कि डॉ. तेवतिया के क्लिनिक में पहले भी अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिली थीं। उन्होंने कहा कि सीएमओ स्तर का अधिकारी अवैध क्लिनिक चलाते हुए पकड़ा जाना बेहद गंभीर मामला है। इस दौरान पुलिस ने डॉ. तेवतिया को केबिन में ढकेलते हुए सुरक्षित बाहर निकाला। उधर डॉ. तेवतिया और संगीता जैन के बीच क्लिनिक पर करीब 15 मिनट तक बहस चली। जैन ने कहा कि डॉ. तेवतिया स्थानीय पैथोलॉजी से टाईअप कर मरीजों से अवैध शुल्क वसूलते हैं। वही डॉ. तेवतिया ने लगातार इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह कोई क्लिनिक नहीं चला रहे हैं।संगीता जैन ने डॉ. तेवतिया को याद दिलाया कि दो महीने पहले भी उन्हें अवैध क्लिनिक चलाने पर पकड़ा गया था और चेतावनी दी गई थी कि दूसरे जिले में आकर कोई अवैध काम न करें। डॉ. तेवतिया ने कहा कि वह छुट्टी पर हैं और पत्नी से मिलने आए थे। सरकारी पद पर रहते हुए नियमों का उल्लंघनसंगीता जैन ने चेतावनी दी कि सरकारी पद पर रहने के बावजूद अवैध काम करना जनता के लिए शर्मनाक संदेश है। उन्होंने कहा कि वह पूरे मामले की स्वास्थ्य विभाग और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिकायत कर सीएमओ के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराएगी। संगीता जैन द्वारा कार्रवाई का एलान..इंस्पेक्टर चांदपुर अमित कुमार और उनकी टीम ने कहा कि अगर अवैध काम नहीं हो रहा था, तो सीएमओ को टॉयलेट में छिपने की क्या आवश्यकता थी। महिला आयोग ने कहा कि मामले की जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बिजनौर ब्यूरो रिपोर्ट : अर्जुन सिंह,

Tagged:
[post-views]
Share
Now