चर्चित लोकगायिका नेहा सिंह राठौर की अग्रिम जमानत याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। अदालत ने उन्हें पुलिस के सामने उपस्थित होने का निर्देश दिया था, लेकिन वह कई बार बीमारी का कारण बताकर नहीं पहुँचीं और अपना बयान भी दर्ज नहीं कराया।
इसी दौरान हजरतगंज पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के अनुसार, यह टीम लगातार नेहा के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उनका कहना है कि जल्द ही गिरफ्तारी की संभावना है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई की रफ्तार और तेज कर दी है।






