विस्तृत समाचार यह है कि 9 नवंबर को जिजाऊ ज्ञान मंदिर स्कूल एवं जूनियर कॉलेज पलासखेड भाट रायपुर के विद्यार्थियों की टीम ने जिला स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया था।
इस बार स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ा मुकाबला करते हुए जीत हासिल की। इसमें 14 वर्ष आयु वर्ग में स्वप्निल वाघ ने जीत हासिल की, जबकि धनंजय सोनलकर, प्रेम ठाकुर, शी. काशिफ शी. कलीम और 19 वर्ष आयु वर्ग में पायल चिकटे और सूरज देशमुख विद्यार्थियों ने जीत हासिल की और उनका चयन विभाग स्तर पर हुआ।
*इस सफलता के लिए स्कूल के खेल शिक्षक भूषण सिरसट ने कड़ी मेहनत की, संदीप दादा शेल्के और स्कूल के प्रधानाचार्य किशोर सिरसट ने विजेता छात्रों को बधाई दी और उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी
रिपोर्टर मो अकील बुलढाणा






