Home / News / वंदे मातरम्” के 150 वर्ष —कौशाम्बी पुलिस का अद्भुत आयोजन, देशभक्ति के सुरों से गुंजा जनपद

वंदे मातरम्” के 150 वर्ष —कौशाम्बी पुलिस का अद्भुत आयोजन, देशभक्ति के सुरों से गुंजा जनपद

कौशाम्बी संवाददाता मुज़फ्फर की रिपोर्ट

कौशाम्बी /राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के 150 गौरवशाली वर्ष पर आज कौशाम्बी पुलिस ने ऐसा दृश्य रचा जो हमेशा के लिए यादगार बन गया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पूरे जिले में देशभक्ति की गूंज फैल गई — जब पुलिस कार्यालय से लेकर थानों तक “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन से वातावरण रोमांचित हो उठा।

सुबह पुलिस कार्यालय प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में एसपी राजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी पुलिस अधिकारी, महिला-पुरुष कर्मियों सहित बड़ी संख्या में नागरिक और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन से हुई — जिसकी हर पंक्ति ने देशप्रेम की भावना को नई ऊँचाई दी।

“वंदे मातरम्” की धुन के साथ जैसे पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति में डूब गया।
युवती वाणी मालवीय के मधुर स्वर में प्रस्तुत राष्ट्रगीत ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने कहा

वंदे मातरम् केवल गीत नहीं, यह हमारी मातृभूमि के प्रति समर्पण, त्याग और गौरव का प्रतीक है। आज जब हम इसके 150 वर्ष मना रहे हैं, तो हमें यह भी याद रखना चाहिए कि यही गीत स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा रहा — और आज भी यही हमें एकता, अखंडता और बलिदान का संदेश देता है।”

उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने थाना परिसरों में भी सामूहिक गायन का आयोजन करें, ताकि “वंदे मातरम्” का संदेश हर कोने तक पहुँचे

कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर किया गया, जिसे जनपदवासियों ने बड़े उत्साह के साथ देखा और सराहा

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने कहा

राष्ट्रगीत हमें मातृभूमि के प्रति त्याग और समर्पण की प्रेरणा देता है। यह केवल इतिहास की स्मृति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन है

दिनभर पूरे जिले में पुलिस कार्यालयों, थानों, चौकियों और विद्यालयों से “वंदे मातरम्” की स्वर गूंजती रहीं।
हर गली, हर परिसर देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी सीओ भैया संतोष कुमार सिंह, शिवांक सिंह, जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय, अभिषेक सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक स्वर में देश की एकता, अखंडता और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया।

“वंदे मातरम्” के सुरों में समर्पण, शक्ति और एकता की वह अमिट गूंज थी जिसने पूरे कौशाम्बी को राष्ट्रप्रेम से एक कर दिया।

Tagged:
[post-views]
Share
Now