Home / Updates / दरोगा जी को डील पड़ी महंगी गैंगरेप से नाम हटाने के मांग रहा था 2 लाख लेकिन खुद ही…

दरोगा जी को डील पड़ी महंगी गैंगरेप से नाम हटाने के मांग रहा था 2 लाख लेकिन खुद ही…

लखनऊ के महानगर थाने में तैनात दरोगा धनंजय सिंह भ्रष्टाचार के जाल में फंस गए जब एंटी करप्शन टीम ने उन्हें दो लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दरोगा पर आरोप था कि वह सामूहिक दुष्कर्म मामले के आरोपी प्रतीक गुप्ता से केस से नाम हटाने के लिए पैसों की मांग कर रहा था। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया, और जैसे ही दरोगा ने नोट हाथ में लिए, टीम ने पुलिस चौकी पर छापा मार दिया। गिरफ्तारी का वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग की साख पर फिर सवाल उठने लगे।

यह मामला ब्रिटिश स्कूल ऑफ लैंग्वेज के संचालक प्रतीक गुप्ता और उसके साथी रियाज से जुड़ा है, जिन पर एक युवती ने कॉफी में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया था। डर और धमकी के साये में युवती ने एक साल बाद हिम्मत जुटाकर एफआईआर दर्ज कराई। अब दरोगा धनंजय सिंह के खिलाफ अलीगंज थाने में मुकदमा दर्ज हो चुका है, और एंटी करप्शन विभाग पूरे प्रकरण की गहराई से जांच कर रहा है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now