Home / National / सगे भाई राम आशीष की दरिंदगी आई सामने बहन के हाथ पैर तोड़ गला घोटकर लाश को 70 KM दूर फेंका…

सगे भाई राम आशीष की दरिंदगी आई सामने बहन के हाथ पैर तोड़ गला घोटकर लाश को 70 KM दूर फेंका…

गोरखपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहा एक भाई (आशीष) ने अपनी 19 साल की बहन (नीलम) की जान ले ली। पिता चिंकू निषाद को फोरलेन प्रोजेक्ट के लिए मिले 5 लाख रुपये के मुआवजे में से राम आशीष 2 लाख मांग रहा था, लेकिन चिंकू ने यह रकम नीलम की शादी में लगाने का फैसला किया था। गहने खरीदे जा चुके थे, शादी की तैयारियां चल रही थीं बस यही बात राम आशीष को खल रही थी। वह पहले भी बहन से झगड़ चुका था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि गुस्सा इस हद तक बढ़ जाएगा।

बता दे की 27 अक्टूबर की दोपहर, जब पूरा गांव छठ पूजा की तैयारियों में डूबा था, नीलम घर पर अकेली थी। मां मायके गई थीं, पिता पशु चराने। राम आशीष आया, बहस हुई, फिर गला दबाकर हत्या। उसने शव के हाथ-पैर तोड़े, बोरे में बंद किया और बाइक पर लादकर 70 किमी दूर कुशीनगर फेंक आया। शाम को पड़ोसियों ने उसे भारी बोरा लादकर जाते देखा था बाइक गिर गई, लोग मदद को आए, लेकिन उसने मना कर दिया और तेजी से निकल गया। घर लौटकर चिंकू को कमरे में टूटा दीया और संघर्ष के निशान मिले। नीलम कहीं नहीं थी।

वही परिजनों ने पहले सोचा शायद वह पूजा में चली गई, लेकिन जब रात भर खोजबीन के बाद भी पता नहीं चला, तो शक गहराया। सीसीटीवी फुटेज में राम आशीष बोरे के साथ दिखा। मंगलवार सुबह थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। पुलिस ने राम आशीष को पकड़ा, पूछताछ में उसने कबूल कर लिया। बुधवार रात को उसकी निशानदेही पर कुशीनगर से नीलम का शव बरामद हुआ। एक परिवार की बेटी की शादी की खुशी अब हमेशा के लिए मातम में बदल गई।

Tagged:
[post-views]
Share
Now