Home / Updates / जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस टकराई, आग लगने से 2 की मौत, 12 से ज्यादा झुलसे…..

जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस टकराई, आग लगने से 2 की मौत, 12 से ज्यादा झुलसे…..

जयपुर ग्रामीण के मनोहरपुर इलाके में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा देखने को मिला। मजदूरों से भरी एक बस टोडी गांव के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। पलभर में बस में करंट दौड़ गया और आग भड़क उठी। चीख-पुकार मच गई, हर कोई बचने की कोशिश करने लगा। इस भीषण हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से ज्यादा लोग बुरी तरह झुलस गए। बस यूपी से मजदूरों को लेकर ईंट भट्टे की ओर जा रही थी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पांच मजदूरों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रेफर किया गया। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में सामने आया कि बस हाईटेंशन लाइन के बेहद करीब से गुजर रही थी, जिससे ये दर्दनाक हादसा हुआ। फिलहाल प्रशासन ने ईंट भट्टा संचालक और बस चालक की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now