दिल्ली में उस वक्त सनसनी फैल गई थी जब DU की एक छात्रा ने दावा किया कि तीन युवकों ने उस पर एसिड फेंका है। लेकिन पुलिस जांच ने इस कहानी की पूरी तस्वीर बदल दी। पूछताछ में छात्रा के पिता अकील खान ने खुद कबूल किया कि उसने तीन युवकों को फंसाने के लिए पूरी साजिश रची थी। जो तरल पदार्थ छात्रा पर फेंका गया, वह एसिड नहीं बल्कि टॉयलेट क्लीनर था।
दरअसल, 20 वर्षीय छात्रा ने कहा था कि जब वह कॉलेज जा रही थी, तभी बाइक पर आए तीन युवक जितेंद्र, ईशान और अरमान ने उस पर एसिड फेंका और फरार हो गए। लेकिन CCTV फुटेज में न तो कोई बाइक नजर आई और न ही घटना का कोई सबूत मिला। जांच में खुलासा हुआ कि जिस वक्त अटैक बताया गया था, उस समय जितेंद्र अपनी पत्नी के साथ करोलबाग में था।
बता दे की पुलिस की आगे की जांच में बड़ा ट्विस्ट सामने आया। जितेंद्र की पत्नी ने कुछ समय पहले ही छात्रा के पिता अकील खान पर रेप का मामला दर्ज कराया था। बताया गया कि अकील ने अपनी फैक्ट्री में काम करने वाली महिला के साथ जबरन संबंध बनाए थे और उसके निजी फोटो खींचे थे। शक है कि इसी रंजिश के चलते उसने यह झूठी कहानी रची। अब पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और पिता की भूमिका की बारीकी से जांच चल रही है।
रिपोर्ट : कनक चौहान






