Home / National / पंजाब के इस बड़े सिंगर का निधन परिवार सहित फैंस में शोक की लहर….

पंजाब के इस बड़े सिंगर का निधन परिवार सहित फैंस में शोक की लहर….

पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है जहा मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा का निधन हो गया है। 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में हुए एक दर्दनाक बाइक हादसे के बाद से वे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। करीब 11 दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद, आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके अचानक चले जाने से पूरे संगीत जगत और उनके फैंस में गहरा शोक फैल गया है।

जानकारी के मुताबिक, 35 वर्षीय राजवीर जवंदा मोटरसाइकिल से शिमला की ओर जा रहे थे, जब सोलन जिले के पास उनकी बाइक का भयानक एक्सीडेंट हो गया। इस हादसे में उन्हें सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत मोहाली के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों और देखरेख के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और आखिरकार उन्होंने दम तोड़ दिया।

बता दे की राजवीर के निधन से पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। एक्ट्रेस नीरू बाजवा ने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि “राजवीर बेहद नेकदिल और खुशमिजाज इंसान थे, उनका इस तरह चले जाना दिल तोड़ देने वाला है।” नीरू के अलावा हिमांशी खुराना समेत इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों ने भी सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजवीर जवंदा का संगीत और उनकी मुस्कान हमेशा उनके चाहने वालों के दिलों में ज़िंदा रहेगी।

Tagged:
[post-views]
Share
Now