बखरी.थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तीन शराब तस्कर को 13लीटर देसी शराब के साथ बखरी के गोरियारी से गिरफ्तार किया है.इसमें दो महिला और एक पुरुष शराब तस्कर शामिल है.इसके ठिकाने से पुलिस ने 13 लीटर देसी शराब बरामद किया है तथा करीब दस लीटर अर्द्धनिर्मित शराब नष्ट भी किया गया.थाना अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार ने बताया की पुलिस की कार्रवाई में इसमें संलिप्त गोरियारी वार्ड नंबर 12 अशर्फी साहनी की पत्नी हीरा देवी तथा आनंदी सहनी की पत्नी उषा देवी को तथा समस्तीपुर जिला के विथान के अनिल मुखिया का पुत्र गदर कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है।इसके खिलाफ उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत कांड अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
गोरियारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई -13 लीटर देसी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो महिलाएं शामिल…






