पहाड़ी/ चित्रकूट -आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा एवं थानाध्यक्ष पहाड़ी अनुपमा तिवारी की उपस्थिति में कस्बा पहाड़ी के भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पैदल गस्त के दौरान पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






