Home / Updates / पालतू कुत्ते ने मारा नाखून पुलिस इंस्पेक्टर को हुआ रेबीज! तीन दिन तड़पने के बाद….

पालतू कुत्ते ने मारा नाखून पुलिस इंस्पेक्टर को हुआ रेबीज! तीन दिन तड़पने के बाद….

अहमदाबाद में एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत उनके पालतू कुत्ते के नाखून से लगे मामूली से घाव के कारण हुए रेबीज से हो गई. एक महीने पहले हुए इस हादसे को उन्होंने नजरअंदाज कर दिया था. बाद में तेज बुखार और अन्य लक्षणों की वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई.

गुजरात के अहमदाबाद में कुत्ते के महज नाखून मारने की वजह से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई है. परिजनों ने कई दिनों तक उनका हॉस्पिटल में इलाज कराया लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ और बिगड़ती ही चली गई. आखिरकार उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. इस खबर के सामने आने के बाद डॉग लवर्स के बीच चिंता बढ़ गईं हैं. डॉक्टर ने रेबीज की वजह से उनकी मौत की पुष्टि की है.

जानकारी के मुताबिक पुलिस इंस्पेक्टर वीएस मंजरिया शहर के पुलिस कंट्रोल रूम में एडमिन के पद पर कार्यरत हैं. पुलिस इंस्पेक्टर वीएस मंजारिया को उनके पालतू कुत्ते ने नाखून से काट लिया था. उस दौरान उन्हें जो चोट लगी थी उस पर उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. उस समय उन्होंने साधारण तौर पर ही इलाज कराया और ज्यादा ध्या नहीं दिया. लेकिन, यही लापरवाही उन्हें भारी पड़ गई.

पालतू कुत्ते ने मारा था नाखून

वीएस मंजारिया को करीब एक महीने पहले एक पालतू कुत्ते ने नाखून मार दिया था. इसके बाद उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और करीब एक हफ्ते पहले उनकी तबीयत गड़बड़ हो गई. उन्हें बहुत तेज बुखार आ गया जिसके बाद उन्होंने परिजन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. तेज बुखार होने की वजह से डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया. लेकिन, उनके स्वास्थ्य में किसी तरह का सुधार दिखाई नहीं दिया बल्कि उनकी तबीयत और भी ज्यादा बिगड़ती चली गई.

[post-views]
Share
Now