रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट । जनपद मुख्यालय के कर्वी तहसील के माल बाबू और तहसीलदार के चपरासी को एंटी करप्शन बांदा टीम ने 6 हजार की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़ित से हैसियत प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर 6 हजार की घूस मांग रहे थे जिन्हें एंटी करप्शन टीम ने आज पीड़ित की शिकायत पर घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है जो माल बाबू की तलाशी लेने पर माल बाबू के पास से 10 हजार 70 रुपए भी बरामद किया है ।
मामला कर्वी तहसील का है जहां पुरवा तरौंहा गांव के रहने वाले रमाकांत द्विवेदी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत करते हुए बताया था कि हैसियत प्रमाण पत्र में रिपोर्ट लगाने के नाम पर तहसील के माल बाबू राहुल द्वारा उससे 6 हजार की घूस मांगी जा रही है जिस पर एंटी करप्शन टीम की बांदा इकाई ने आज कर्वी तहसील में माल बाबू को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछा दिया जिसके बाद जब पीड़ित घूस की रकम लेकर तहसील पहुंचा तो घूस की रकम पहले तहसील के चपरासी इस्तियाक ने ले लिया और इसके बाद वह माल बाबू के पास जाकर माल बाबू को देने के लिए बैठ गया जिसपर एंटी करप्शन टीम ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है और कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर दोनों को एंटी करप्शन कोर्ट में पेश करने की तैयारी में जुट गई है ।
चित्रकूट -एंटी करप्शन टीम ने 6 हजार की घूस लेते रंगे हाथों माल बाबू व चपरासी को किया गिरफ्तार






