Home / News / चित्रकूट – राशन दुकान से खाद्यान्न लेने जा रही मजदूर महिला की गढ्ढे में गिरने से हुई मौत

चित्रकूट – राशन दुकान से खाद्यान्न लेने जा रही मजदूर महिला की गढ्ढे में गिरने से हुई मौत

रिपोर्ट संजय मिश्रा
पहाड़ी / चित्रकूट – पहाड़ी थाना अंतर्गत नांदी निवासी सिद्धगोपाल पाल पत्नी मंजू देवी उम्र लगभग 42 वर्ष। दिनांक 13 सितंबर 2025 को लगभग सुबह 10 बजे मंजू देवी राशनकार्ड पर खाद्यान्न लेने शिवपुरी मजरा जा रही थी की हनुमान मंदिर के आगे पगडंडी गली के गढ्ढे में गिर गई। और जब गांव की अन्य महिलाएं उसी रास्ते से राशन लेने जा रही थी। तभी मंजू देवी को देख गांव के लोगों को जानकारी दी।तब गांव के तमाम लोगों ने मौके पर पहुंच कर निकाल कर पुलिस को सूचना दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी ले गए। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष पहाड़ी अनुपमा तिवारी व सब इंस्पेक्टर जंगबहादुर सिंह मौके की जानकारी ली । मृतका का पति सिद्ध गोपाल अपने तीनों बच्चों सहित बाहर मजदूरी करने गए हैं जिस कारण से परिवार और गांव के गणमान्य लोगों द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई कराई । थानाध्यक्ष पहाड़ी अनुपमा तिवारी ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now