Home / Updates / Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 साल की उम्र में…

Shibu Soren Death News: झारखंड के पूर्व CM शिबू सोरेन का निधन, 81 साल की उम्र में…

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन अब नहीं रहे. झारखंड के ‘गुरुजी’ या ‘दिशोम गुरु’ के नाम से फेमस शिबू सोरेन का आज निधन हो गया. उन्होंने ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में 4 अगस्त को 2025 को आखिरी सांस ली. उनकी उम्र 81 साल थी. वह लंबे वक्त से सर गंगाराम अस्पताल में एडमिट थे.

जैसे ही उनके निधन की खबर आई, झारखंड समेत पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. वह जेएमएम यानी झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक थे और अलग झारखंड आंदोलन के अगुआ थे.

शिबू सोरेन ने सुबह 8:56 बजे ली अंतिम सांस

शिबू सोरेन की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। आज सुबह 8:56 बजे गंगाराम अस्पताल प्रशासन ने शिबू सोरेन जी मृत्यु घोषित कर दिया। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर दुख जताते हुए इसकी पुष्टि की। शिबू सोरेन के जाने से झारखंड की राजनीति में एक बड़ा खालीपन आ गया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now