Home / Updates / तहसील में IAS रिंकू सिंह राही ने सबके सामने की उठक-बैठक, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

तहसील में IAS रिंकू सिंह राही ने सबके सामने की उठक-बैठक, वजह जानकर चौंक जाएंगे!

तहसील का कार्यभार संभालते ही रिंकू सिंह राही ने साफ कर दिया कि अब हर गांव, हर गली तक शासन की मंशा और सरकारी योजनाएं सीधे पहुंचेंगी। उन्होंने कहा कि हर गांव में व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएं लिख सकेंगे और समाधान की जानकारी भी उन्हीं को तुरंत मिलेगी। इतना ही नहीं, युवाओं की टीम बनाकर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

रिश्वत या बदसलूकी जैसे मामलों में राही ने साफ संदेश दिया—स्टिंग करो, सबूत दो, कार्रवाई होगी।
उन्होंने बताया कि जब निरीक्षण के दौरान एक युवक खुले में पेशाब करता मिला, तो पहले उससे उठक-बैठक लगवाई और जब वकीलों ने गंदे टॉयलेट की बात कही, तो खुद को जिम्मेदार मानते हुए सबके सामने उठक-बैठक लगाई

उनका यही बर्ताव दिखाता है कि अब अफसरशाही नहीं, जनसेवा वाला सिस्टम लागू होगा – ईमानदारी के साथ, ज़िम्मेदारी के साथ।

[post-views]
Share
Now