गया जी संवाददाता-अशोक शर्मा।
विश्वनीय सूत्रों की आसूचना के आधार पर श्री मधुकर अमिताभ, कमांडेंट, 29 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया जी (बिहार) के दिशानिर्देशन पर वाहिनी के ‘सी’ समवाय डुमरिया (गया) के निरीक्षक(सामान्य) गणेश शंकर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में सशस्त्र सीमा बल एवं जिला पुलिस- गया (बिहार) थाना- डुमरिया के साथ संयुक्त अभियान के दौरान वांछित नक्सली सुरेन्द्र कुमार (उम्र -30 वर्ष) पिता- लखन यादव, ग्राम – सोनडाहा,पोस्ट- बांके बाजार, थाना- बांके बाजार, जिला- गया जी (बिहार) को बांके बाजार जिला- गया जी से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार वांछित नक्सली थाना- डुमरिया जिला- गया जी (बिहार) कई संगीन मामलों में संलिप्त है। जिनका विवरण इस प्रकार है:-
अपराध संख्या- 55/18 दिनांक 08.11.18 धारा 147,148,149,307,353,504,506 एवं 120(b) IPC-25(1-b)a, 26,27 और 35 Arms एक्ट 3,4 और विस्फोट और 17 CLA के अन्तर्गत।
गिरफ्तार किये गए नक्सली को थाना- डुमरिया, जिला-गया जी (बिहार) को विधिक कारवाई हेतु सौंप दिया गया ।






