चित्रकूट – अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के कुशल निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस टीम ने 04 वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।
(i). उ0नि0 रामअधार सिंह मय हमराह मुख्य आरक्षी धर्मपाल थाना मऊ द्वारा मु0नं0 819/2016 धारा 323,325 भादवि0 के वारण्टी अभियुक्त कालका प्रसाद पुत्र बदलू उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम बल्हौरा थाना मऊ जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
(ii). उ0नि0 अरविन्द कुमार सिंह थाना कोत0 कर्वी द्वारा मु0नं0 1000/2021 धारा 60 आबकारी अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त कल्लू प्रसाद पुत्र जौहरी प्रसाद निवासी मैनहाई माफी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
(iii). उ0नि0 परशुराम पाण्डेय मय हमराह आरक्षी शिवधनी थाना राजापुर द्वारा मु0नं0 1515/2020 धारा 60 आबकारी अधिनियम के वारण्टी अभियुक्त दीपक केशरवानी पुत्र बृज मोहन केशरवानी निवासी मझगवां कस्बा व थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
(iv). उ0नि0 अनिल कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी गनीवां मय हमराह राहुल दीक्षित द्वारा प्रकीर्ण वाद सं0 349/2023 एवं 350/2023 धारा 125(3) द0प्र0सं0 के वारण्टी अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र ननकूराम उर्फ चुनकूराम निवासी ग्राम पैकोरा थाना राजापुर जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्ट संजय मिश्रा






