तीसरी बार बढ़ी मतदाता सूची के प्रकाशन की तिथि–अब 15 अप्रैल की जगह 22 अप्रैल को आएगी मतदाता लिस्ट–चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की धड़कने तेज…
सहारनपुर: पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को एक बार फिर निराशा हाथ लगी–यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे इस बात की दुविधा के बीच मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है–त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतदाता सूची 15 अप्रैल की बजाए अंतिम सूची 22 अप्रैल को जारी होगी–राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बारे में जानकारी वेबसाइट के माध्यम से जारी की है–संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 21 अप्रैल तक मतदाता सूचियों का कंप्यूटरीकरण, मतदेय स्थलों की मैपिंग, वार्डों का क्रमांकन और फोटो प्रतियां तैयार करने का काम पूरा किया जाएगा–इसके बाद 22 अप्रैल को अंतिम सूची प्रकाशित होगी–इससे पहले 15 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन होना था–कागजी कार्रवाई पूरा न होने की वजह से तारीख बढ़ाई गई है!!ll
रिपोर्ट Naim.sagar






