Home / News / नगर पंचायत छुटमलपुर में बच्चों पर आवारा कुत्तो का हमला, एक ही घंटे में करीब 5 बच्चों को किया बुरी तरह जख्मी

नगर पंचायत छुटमलपुर में बच्चों पर आवारा कुत्तो का हमला, एक ही घंटे में करीब 5 बच्चों को किया बुरी तरह जख्मी

नगर पंचायत छुटमलपुर में बच्चे हो या जवान सबको सता रहा कुत्तो का डर,अपने घरो से बाहर निकलने से भी लोग रहे डर
मामला नगर पंचायत छुटमलपुर का है जहाँ आज आवारा कुत्तो दुवारा एक घंटे में करीब 5 बच्चों को निशाना बनाकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया है 1.रिहान पुत्र सलीम 2. जीनत पुत्री मोहसिन 3. कसक पुत्री गौरव 4.सेहनाज पुत्री वाहब अली व एक अज्ञात है लोगो का कहना है की गली और रास्तो पर घूम रहे अनगिनत आवारा कुत्तो ने लोगो का रास्ते से निकलना मुश्किल कर दिया है वही क्षेत्र के लोगो में डर का माहौल बना हुआ है की कही अगला हमला उनपर ना हो जाए क्योंकि लोग अपने घरो से निकलने तक डर रहे है वही अपने बच्चों को घर के अंदर ही बंद कर लिया है अब देखना है नगर पंचायत दुवारा इन आवारा कुत्तो का क्या किया जाता है या ऐसे ही मासूम बच्चे इनका सीकर होते रहेंगे ये आने वाला वक्त ही बताएगा.

रिपोर्ट Naim.sagar

Tagged:
[post-views]
Share
Now