Home / News / अग्रवाल समाज कोरबा के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

अग्रवाल समाज कोरबा के द्वारा मनाया गया होली मिलन समारोह

कोरबा से शिवम अग्रवाल की रिपोर्ट
कोरबा//होली मिलन समारोह के अवसर पर अग्रवाल समाज कोरबा के द्वारा अग्रसेन भवन में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें कोरबा के अग्रवाल समाज के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, एवं पदाधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिए, अग्रवाल समाज कोरबा विगत कई सालों से होली मिलन समारोह का आयोजन करते आ रहा है। जिसमें होली के मौके पर सभी लोग आपस में मिलकर रंगों के आनंद के साथ-साथ हास्य कविता व गायन का आनंद भी लिए कुदुरमाल में किराना स्टोर के संचालक पवन अग्रवाल के द्वारा हास्य कविता का गायन किया गया जिस पर अग्रवाल समाज के द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया गया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कुमार अग्रवाल राजू भैया ने कहा कि हमारे अग्रवाल समाज की यह विशेषता रही है कि सामाजिक, धार्मिक कार्यों में हमारा समाज पर चढ़कर हिस्सा लेता है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now