Home / Events / विधुत विभाग जेई संगठन की बैठक में कर्मचारी हितों और संगठन की मजबूती पर मंथन

विधुत विभाग जेई संगठन की बैठक में कर्मचारी हितों और संगठन की मजबूती पर मंथन

जालौन के कोंच में राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन के आह्वान पर शनिवार को कोंच में संगठन की स्थानीय इकाई की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों, कर्मचारियों की समस्याओं और संगठनात्मक एकजुटता को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं को प्रभावी ढंग से उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के साथ-साथ आपसी समन्वय और संगठन की एकता को और मजबूत किया जाएगा। वक्ताओं ने विद्युत व्यवस्था के सुचारु संचालन के साथ कर्मचारी हितों की पैरवी को संगठन की प्राथमिकता बताया।

बैठक में सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे और संगठन की गतिविधियों को अधिक सक्रिय, व्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। साथ ही भविष्य में कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।

इस दौरान नोडल/निर्वाचन अधिकारी धीरेन्द्र आजाद, जनपद अध्यक्ष आलोक खरे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश गौतम, जनपद सचिव नवीन कंजोलिया, संगठन सचिव देवेन्द्र उपाध्याय, प्रचार सचिव अमन खान, वित्त सचिव शिवम साहू एवं लेखा निरीक्षक रामाकांत वर्मा सहित जेई, एसडीओ एवं संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे,बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई।

[post-views]
Share
Now