दरअसल मामला तब का है जब प्रसिद्ध यूट्यूबर Razagraphy के Mohd Raza ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो के ज़रिए दिखाया कि उनके Real Fruit Juice के डिब्बे से कोई अजीब-सी चीज़, जो दिखने में स्किन या कपड़े जैसी लग रही थी निकली।
उस वक्त वे खाना खा रहे थे, जब उन्होंने जूस को गिलास में डाला तो यह अजीब पदार्थ देखकर हैरान रह गए।
उन्होंने पूरे घटनाक्रम को कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और कंपनी से सवाल किया कि आखिर यह क्या चीज़ है और उन्हें इसका स्पष्ट जवाब दिया जाए। वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों लोगों ने देख लिया।
वीडियो वायरल होने के बाद कंपनी की ओर से मोहम्मद रज़ा को ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें उनसे कुछ ज़रूरी जानकारियाँ मांगी गईं। इसके बाद कंपनी ने जवाब न देकर अपने एक एक्ज़िक्यूटिव को उनके घर भेजकर 4 जूस के डिब्बे भिजवाए।
हालांकि, मोहम्मद रज़ा का कहना है कि कंपनी ने अब तक इस पूरे मामले पर कोई स्पष्ट स्पष्टीकरण नहीं दिया है। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी ने उनसे वीडियो हटाने की बात कही थी, लेकिन जब तक उन्हें सटीक जवाब नहीं मिलता, वे इस मामले को खुला रखेंगे।
मोहम्मद रज़ा ने कहा कि यह मामला स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है “सोचो अगर इसे बिना देखे कोई बच्चा पी लेता, क्या पता यह ज़हरिलीयाँ हो या ऐसी कोई चीज़ जो बीमार कर दे?” उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस घटना की ठोस जाँच होनी चाहिए और कंपनी को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट स्पष्टीकरण देना चाहिए, न कि वीडियो हटवाने के लिए दबाव डालना।
सोशल मीडिया पर अब लोग कंपनी से पारदर्शी जवाब की मांग कर रहे हैं।






