Home / News / सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

इलाज के लिए सीएचसी ले जाने पर चिकित्सक ने किया मृत घोषित

विभूतिपुर। थाना क्षेत्र के भरपुरा वार्ड संख्या-11 स्थित भोलईया टोला निवासी इन्द्रदेव दास के पुत्र राधे कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसा रोसड़ा-समस्तीपुर मुख्य पथ (एसएच-55) पर बंधन बैंक के समीप हुआ।

बताया गया कि दुर्घटना में राधे कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, विभूतिपुर पहुंचाया गया। वहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि राधे कुमार, इन्द्रदेव दास की दूसरी पत्नी का मंझला पुत्र था।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही विभूतिपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। किस वाहन की टक्कर से हादसा हुआ और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now