दीपक यादव हमीरपुर उत्तर प्रदेश
(हमीरपुर )सुमेरपुर कस्बे में जनवरी माह में हुई लव जेहाद, धर्मांतरण का दबाव, दुष्कर्म की घटना में घटनास्थल के रूप में इस्तेमाल किए गए इंडियन लाज को थानाध्यक्ष के हटते ही खोल दिया गया है जबकि पूर्व में थानाध्यक्ष ने इसको घटनास्थल मानकर सीज कर रखा था और लाज में लगे सीसीटीवी कैमरो की डीबीआर आदि कब्जे में ले रखी थी।
गत 15 जनवरी को कस्बे में हुई लव जेहाद की घटना का एक वीडियो वायरल होने के बाद हिंदूवादी संगठनों ने जमकर हंगामा काटा था। दुष्कर्म का शिकार हुई किशोरी की पिता की तहरीर पर पुलिस ने कस्बा निवासी अफान उर्फ अबान खान उसके पिता मौलाना खान, चाचा फहीमुद्दीन उर्फ लाला के साथ एक बाल अपचारी को आरोपी बनाकर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करके घटना के मुख्य आरोपी अफान उर्फ अबान को 15 जनवरी की शाम मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसके पूर्व पुलिस ने उसके पिता को सुबह हिरासत में ले लिया था। उस समय थानाध्यक्ष अनूप सिंह थे और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दीक्षा शर्मा थी। इस घटना में सीओ सदर राजेश कमल के साथ हिंदूवादी संगठनों ने बहुत अभद्रता की थी और पुलिस की कार्य प्रणाली पर तमाम सवाल उठाए गए थे। वायरल वीडियो में घटनास्थल के रूप में बस स्टाप के इंडियन राज को चिन्हित किया गया था। घटना के दूसरे दिन थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने लाज में छापा मारकर इसको बंद करा दिया था और सीसीटीवी कैमरे की डीबीआर कब्जे में लेकर लाज में ताला जड़ दिया था। थानाध्यक्ष के 5 अप्रैल को तबादला होने पर और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दीक्षा शर्मा के हटने के बाद नवांगतुक थानाध्यक्ष योगेश तिवारी के आने के बाद इस लाज को खोल दिया गया है गुरुवार को लाज में व्यापारिक गतिविधियां संचालित होते देखकर पीड़ित पक्ष ने चिंता जाहिर करते हुए पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं और खुद को असुरक्षित महसूस करते हुए अपनी व्यथा मुख्यमंत्री को सुनाने की बात कही है। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि इंडियन लाज को सीज नहीं किया गया था। जांच के लिए इसको बंद कराया गया था। जांच के बाद इसको खोला गया है।









