Home / News / नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा

नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत, शव रखकर परिजनों का हंगामा

लोकेशन – समस्तीपुर
रिपोर्ट – नवनीत कुमार झा

डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग; पुलिस जांच में जुटी

समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र स्थित कल्याणपुर गांव के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के बाद प्रसूता की मौत को लेकर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। मृतका की पहचान मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के तेतारपुर गांव निवासी अंशु कुमारी (25) के रूप में हुई है।

परिजनों का आरोप है कि 30 जुलाई को प्रसव के लिए आशा कार्यकर्ता के माध्यम से उन्हें विनोद नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन प्रसूता की तबीयत बिगड़ने लगी। आरोप है कि शिकायत के बावजूद डॉक्टर ने गंभीरता नहीं दिखाई। बाद में महिला को समस्तीपुर और फिर पटना रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मौत के बाद आक्रोशित परिजन शव लेकर नर्सिंग होम पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने नर्सिंग होम पर कार्रवाई और संबंधित डॉक्टर की गिरफ्तारी की मांग की।

घटना की सूचना पर सरायरंजन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[post-views]
Share
Now