बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक युवक की मौत के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना से गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हंगामे के दौरान थाना प्रभारी (SHO) की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़े। वहीं, पथराव तेज होने पर कई पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए मौके से पीछे हटना पड़ा। घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की भी सूचना है।
सूचना मिलते ही आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया और हालात पर काबू पाने की कोशिश की गई। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवक की मौत के कारणों और उसके बाद हुई हिंसा को लेकर प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।






