उत्तर प्रदेश की राजनीति में समाजवादी पार्टी के भीतर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। मुरादाबाद की कांठ सीट से विधायक कमाल अख्तर ने विधानसभा में मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया है।
कमाल अख्तर का इस्तीफा ऐसे समय में आया है, जब पार्टी के भीतर मतभेदों और सांसद रुचि वीरा के साथ विवाद की चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, उन्होंने सार्वजनिक रूप से किसी भी तरह की नाराजगी या विवाद की पुष्टि नहीं की है।
दूसरी ओर, समाजवादी पार्टी ने भी अभी तक इस्तीफे की वजह को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ऐसे में इस फैसले के पीछे की वास्तविक वजह को लेकर राजनीतिक गलियारों में अटकलें जारी हैं।
अब सभी की नजर इस बात पर है कि विधानसभा में मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी किसे सौंपी जाएगी और पार्टी इस घटनाक्रम पर आगे क्या रुख अपनाती है।
सपा में अंदरूनी विवाद बढ़ा रुचि वीरा से अनबन के बाद कमाल अख्तर ने पद छोड़ा….





