Home / Politics / UP: कांग्रेस का हंगामा बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया….

UP: कांग्रेस का हंगामा बैरिकेडिंग पर चढ़े कार्यकर्ता, पुलिस ने हिरासत में लिया….

राजधानी लखनऊ में सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच उस समय तीखी झड़प हो गई, जब पार्टी ने विधानसभा घेराव के लिए कूच किया। कांग्रेस कार्यालय के बाहर हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए और दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की देखने को मिली। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और इलाके में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और नेता विधानमंडल आराधना मिश्रा समेत कई नेता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसे पुलिस ने रोक दिया। इसके बाद स्थिति कुछ देर के लिए टकरावपूर्ण हो गई।
कांग्रेस ने मनरेगा और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा घेराव का ऐलान किया था। फिलहाल विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है, जिसे देखते हुए प्रशासन पहले से अलर्ट पर था। एहतियातन कई प्रमुख नेताओं को नजरबंद भी किया गया है ताकि प्रदर्शन उग्र न हो सके। प्रदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, विधायक वीरेंद्र चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के कारण कार्यकर्ताओं को विधानसभा की ओर बढ़ने से रोक दिया गया, जिसके चलते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

Tagged:
[post-views]
Share
Now