पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर एक सनसनीखेज दावा सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि उन्हें बेहद घातक केमिकल पोलोनियम दिया गया, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस खबर के सामने आते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने पूरे परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसी बीच अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर ने मामले को और गंभीर बना दिया है। धमकी के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने अस्पताल परिसर की गहन जांच की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि धमकी देने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और साइबर टीम भी जांच में जुटी है। मुख्यमंत्री की सेहत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं। फिलहाल उनकी हालत को लेकर आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू से मामले की जांच कर रही हैं, ताकि सच सामने लाया जा सके और किसी भी तरह की अफवाह पर रोक लगाई जा सके।






