Home / Politics / पीएम मोदी के लखनऊ दौरे से पहले यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय हाउस अरेस्ट…

पीएम मोदी के लखनऊ दौरे से पहले यूपी कांग्रेस चीफ अजय राय हाउस अरेस्ट…

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले यूपी की सियासत गरमा गई है। राजधानी लखनऊ में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक, अजय राय और कांग्रेस कार्यकर्ता पीएम मोदी के कार्यक्रम के दौरान विरोध-प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे, जिसे देखते हुए प्रशासन ने ये कदम उठाया।

पुलिस बल सुबह से ही उनके आवास पर तैनात है और कांग्रेस नेताओं की गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है। पार्टी का आरोप है कि सरकार लोकतांत्रिक अधिकारों को कुचल रही है और विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।

गौरतलब है कि पीएम मोदी आज लखनऊ में कई अहम प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन करने वाले हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now