Home / Updates / यूपी सीएम योगी की चेतावनी- नौकरियां बेचने वालों के मंसूबे नहीं होंगे कामयाब !

यूपी सीएम योगी की चेतावनी- नौकरियां बेचने वालों के मंसूबे नहीं होंगे कामयाब !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उतर प्रदेश में हो रही सरकारी नौकरियों की चयन प्रक्रिया को शुचिता, पारदर्शिता और ईमानदारी का मानक बताया है !

उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल पहले एक समय वह भी था कि जब इन नौकरियों पर सरकार के सानिध्य में पलने वाले माफिया और अपराधी प्रवृति के लोगों के कब्जे होते थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकभवन में 130 आबकारी निरीक्षकों को नियुक्त पत्र देने के बाद मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री नेक हा कि बीते साढ़े चार वर्ष में साढ़े चार लाख सरकारी पदों पर युवाओं का चयन हुआ है। इतने ही युवा संविदा सेवा पर नियुक्त हैं !

नवनियुक्त आबकारी निरीक्षकों को शासकीय सेवा शुरू करने की बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर किसी से सिफारिश की जरूरत नहीं पड़ी।

योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों के समय नियुक्तियों ने अनियमितता और कोर्ट के अपरिहार्य हस्तक्षेप का जिक्र करते हुए साढ़े चार वर्ष पहले तक उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग रहा हो !

कहीं क्षेत्र, कहीं भाई-भतीजावाद, परिवारवाद तो कहीं जातिवाद हावी था इससे प्रतिभावान युवा पलायन को मजबूर थे।

[post-views]
Share
Now