उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड, क्या बदलाव लाएगा नया कानून और क्या होगा अवैध?

उत्तराखंड में UCC लोगो की ज़िन्दगी पर सीधा असर डालने वाला है ,आपको बता दे की सामान नागरिक सहिंता एक ऐसा कानून है जो जाति ,धर्म , लिंग , के भेदभाव को खत्म करने का माद्दा रखता है। ये विवाह समाप्ति तलाक जैसे फैसलों पर सभी को सामान अधिकार देता है, इसी के साथ उत्तराखंड UCC लागु करने वाला देश का पहला राज्य भी बन चुका है। अब तक अलग अलग कम्युनिटीज के लिए अलग अलग परसनल लॉ थे,जैसे हिन्दु पर्स्नल लॉ, मुस्लिम पर्स्नल लॉ, आदि पर अब UCC के अंडर सबके लिए एक ही लॉ मान्य होगा।

UCC के मुख्य नियम
वैसे तो UCC का मुख्य उदेश्य है सभी नागरिको के लिए समांन कानून लागु हो धर्म के नाम पर भेद भाव को कम किया जा सके, ucc के तेहत उत्तराखंड में कई बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसमे वैवाहिक जीवन से लेकर विरासत की संपत्ति लिवइनरेलशनशिप जैसे मामलो पर फोकस किया गया है।

यूसीसी के प्रमुख प्रावधान?
1
संपत्ति में समान अधिकार: बेटे और बेटी को समान संपत्ति अधिकार दिए जाएंगे।
2 एकविवाह का प्रावधान: बहुविवाह पर रोक लगाई जाएगी और विवाह का पंजीकरण अनिवार्य होगा।
3 वैध और अवैध बच्चों के बीच अंतर खत्म: सभी बच्चों को समान अधिकार मिलेंगे।
4 गोद लिए गए बच्चों के अधिकार: जैविक और गोद लिए गए बच्चों को समान दर्जा मिलेगा।
5 मृत्यु के बाद संपत्ति का अधिकार: मृत व्यक्ति की संपत्ति उसके जीवनसाथी, बच्चों और माता-पिता में समान रूप से बांटी जाएगी।

Share
Now