अशोक कुमार श्रीवास की रिपोर्ट
कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के आह्वान पर देशभर में चल रहे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत पूरे प्रदेश में चल रहे हस्ताक्षर अभियान के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी के निर्देशानुसार, कोरबा लोकसभा की जनप्रिय सांसद श्रीमती ज्योतसना चरणदास महंत जी के नेतृत्व मे तथा पुर्व विधायक श्री मोहित केरकेट्टा जी, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रशांत मिश्रा जी, श्री नवीन सिंह ठाकुर जी के मार्गदर्शन में
जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा (ग्रामीण) के जिला अध्यक्ष श्री मनोज चौहान जी द्वारा हस्ताक्षर युक्त 30 हजार फार्म कल दिनांक 02/11/2025 को जिलाध्यक्ष कोरबा ग्रामीण श्री मनोज चौहान जी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपक बैज जी को राजीव भवन रायपुर पहुंच कर सौंपा गया। इस दौरान पुर्व विधायक प्रतिनिधि श्री अनिल गुप्ता,जनपद सदस्य श्री सत्यनारायण पैकरा पुर्व जनपद सदस्य मिर्जा कय्यूम बेग सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।







