अगर आपका या आपके परिवार के किसी सदस्य का बैंक खाता 10 साल से ज्यादा समय से निष्क्रिय है, तो उसमें जमा रकम अब Reserve Bank of India (RBI) के पास पहुंच चुकी हो सकती है। RBI अब लोगों को उनकी भूली-बिसरी जमा पूंजी वापस दिलाने के लिए एक बड़ा अभियान चला रहा है। इस पहल का नाम है ‘उद्गम पोर्टल UDGAM Portal
क्या है मामला?
उद्गम पोर्टल RBI के अनुसार, देशभर में लाखों ऐसे बैंक खाते हैं जिनमें 10 साल या उससे अधिक समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है। ऐसे खातों की राशि बैंकों द्वारा Depositor Education and Awareness (DEA) Fund में ट्रांसफर कर दी जाती है। लेकिन यह पैसा खत्म नहीं होता बल्कि ग्राहक या उनके उत्तराधिकारी कभी भी इस पर दावा कर सकते हैं। उद्गम RBI का एक केंद्रीकृत ऑनलाइन पोर्टल है, जहां लोग अपने या अपने रिश्तेदारों के नाम से Unclaimed Deposits खोज सकते हैं। इस पोर्टल के ज़रिए ग्राहक यह जान सकते हैं कि उनका पैसा किस बैंक में और किस खाते से जुड़ा है।
RBI ने बताया कि फिलहाल इस पोर्टल से 30 से अधिक बैंक जुड़े हैं जिनमें SBI, HDFC, ICICI, PNB, Bank of Baroda, Axis Bank, Central Bank of India आदि शामिल हैं।






