Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

महिला पुलिसकर्मी ने बैरक में फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस

खबर बिहार के गया से आ रही है, जहां एक महिला पुलिसकर्मी ने पुलिस लाइन के बैरक में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। किन कारणों से महिला जवान ने मौत को गले लगाया, पुलिस इस सवाल का जवाब ढूंढ रही है।मृतक महिला पुलिसकर्मी की पहचान विभा कुमारी को रूप में प्राप्त हुई हैं बताया जा रहा है कि विभा कुमारी पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। किस बात को लेकर वह परेशान थी, इसकी जानकारी किसी को नही है। सोमवार को पुलिस लाइन के बैरक में उसका शव फांसी के फंदे से लटका पाया गया।

इस घटना के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के अधिकारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला पुलिस जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि महिला जवान विभा कुमारी ने आखिर आत्महत्या क्यों की है। एफएसएल की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने महिला जवान के परिजनों को घटना की जानकारी दिया गया है

Share
Now