Home / Crime / UP वारंटी को पकड़ने गई पुलिस के दो दरोगाओं की जमकर पिटाई बंधक भी बनाया….

UP वारंटी को पकड़ने गई पुलिस के दो दरोगाओं की जमकर पिटाई बंधक भी बनाया….

यूपी में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुलिस टीम पर हमला कर एक वारंटी दरोगाओं की सर्विस रिवॉल्वर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद चार थानों की पुलिस अलर्ट मोड पर है और आरोपी की तलाश में रातभर कॉम्बिंग चल रही है।

घटना कैसे हुई?

जानकारी के मुताबिक, पुलिस की एक टीम वारंट तामील करने के लिए आरोपी के घर पहुंची थी। जैसे ही दरोगाओं ने वारंटी को पकड़ने की कोशिश की, तभी आरोपी ने अपने घरवालों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए और भीड़ ने दरोगाओं को लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। इसी अफरा-तफरी में आरोपी पुलिस की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर फरार हो गया।

हमले में कौन-कौन घायल?

हमले में दो सब-इंस्पेक्टर और एक सिपाही के चोटिल होने की जानकारी है। एक दरोगा के सिर में गंभीर चोट बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम पर हमला होने की खबर मिलते ही अतिरिक्त फोर्स मौके पर भेजा गया।

चार थानों की पुलिस घेराबंदी में जुटी

आरोपी वारंटी के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

रिवॉल्वर लेकर भागने के बाद वह किस दिशा में भागा, इसका पता लगाने के लिए आसपास के गांवों में दबिश दी जा रही है।

चार थानों की पुलिस, SOG और सर्विलांस टीम मिलकर लोकेशन ट्रेस करने में लगी है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी के नेपाल या दूसरे जिले की तरफ भागने की संभावना को ध्यान में रखते हुए बॉर्डर पर भी अलर्ट जारी किया गया है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now