ग्लोकल यूनिवर्सिटी के अतिरिक्त प्रतिकुलाधिपति श्री सैयद निज़ामुद्दीन के संरक्षण, कुलपति प्रोफेसर डॉ जॉन फिनबे की प्रेरणा तथा कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की अनुप्रेरणा से मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्र कल्याण अध्यक्षता और राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन की समन्वयक छात्र कल्याण अधिष्ठाता टीम की सदस्य डॉ. सना ज़की (एसोसिएट प्रोफेसर, विभाग– इमलुल अदविया, ग्लोकल यूनानी मेडिकल कॉलेज) रहीं। शिविर में 80 छात्राओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ डीएसडब्ल्यू प्रो. शोभा त्रिपाठी के उद्बोधन से हुआ जिसमें उन्होंने सरकार की योजना मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक स्त्री को तन – मन से स्वस्थ और धन से आत्मनिर्भर रहना आवश्यक है। जिसके लिए प्रत्येक नारी को जागृत होना आवश्यक है। डॉ. सना ज़की ने छात्राओं को निवारक स्वास्थ्य देखभाल और नियमित परीक्षणों के महत्व से अवगत कराया। शिविर में डॉ सना ज़की के साथ डॉ. जुवैरिया इलयास और डॉ. अनम सुघरा (असिस्टेंट प्रोफेसर) ने चिकित्सकीय परामर्श दिया। सहयोगी जनों में पैरामेडिकल स्टाफ सुश्री सोफिया अहमद , बी ऊ एम एस के छात्र मोहम्मद उस्मान, अदीबा सदफ, परवेज़ अहमद, शाहज़ाद, सना सैयद, उज़्मा रफ़ात और सानिया ज़फ़र रहे। विशेष सहयोग कुलानुशासक जमीर उल इस्लाम का रहा। स्वास्थ्य शिविर में छात्राओं ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया।
ग्लोकल यूनिवर्सिटी में मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत छात्राओं हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफल आयोजन






