बिहार में बेगूसराय और औरंगाबाद के बाद अब सारण जिले से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव की स्थिति बन गई है। तनाव को देखते हुए सदर अनुमंडल क्षेत्र में दो दिनों तक इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई है। पुलिस के मुताबिक, सारण जिले के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नया बाजार इलाके से शुक्रवार की सुबह जब विसर्जन जुलूस गुजर रहा था तब पत्थर फेंके जाने की घटना हुई, जिसमे कुछ लोगों को चोटें भी लगी।
प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव के बाद तनाव
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे भगवान बाजार थानान्तर्गत नई बाजार के सामने प्रतिमा विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूस में जोर से डीजे बज रहा था। इसके विरोध में कुछ आसामाजिक तत्वों की ओर से जुलूस पर पथराव किया गया। इसकी सूचना के तत्काल बाद प्रशासन और पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। मौके पर जिलाधिकारी संतोष कुमार और पुलिस अधीक्षक गौरव मंगला ने भी पहुंचकर लोगों को समझाया