Home / Politics / ट्रंप का गोल्ड टैरिफ पर बड़ा खुलासा: क्या सोने पर लगेगा टैक्स? जानिए उन्होंने क्या कहा…

ट्रंप का गोल्ड टैरिफ पर बड़ा खुलासा: क्या सोने पर लगेगा टैक्स? जानिए उन्होंने क्या कहा…

पिछले कुछ दिनों से अमेरिका में सोने पर टैरिफ लगाए जाने की खबरें तेज़ी से फैल रही थीं। लोगों के बीच इस बात को लेकर खासा कन्फ्यूजन था कि क्या गोल्ड भी अब टैरिफ के दायरे में आएगा? लेकिन अब इस पूरे मामले पर खुद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सफाई देकर सब कुछ साफ कर दिया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रूथ’ पर साफ-साफ कहा, “सोने पर टैरिफ नहीं लगाया जाएगा।” उन्होंने यह बयान तब दिया जब कुछ अमेरिकी कस्टम अधिकारियों ने एक चिट्ठी में यह सुझाव दिया था कि एक किलो और 100 औंस वाले गोल्ड बार्स को टैरिफ के दायरे में लाया जा सकता है। इसके बाद से ही इस मुद्दे पर चर्चाएं गरम थीं। लेकिन ट्रंप की इस सीधी और साफ घोषणा के बाद अब यह बात तय हो गई है कि गोल्ड पर किसी तरह का इंपोर्ट टैरिफ नहीं लगेगा।


इसी बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है अमेरिका और चीन के बीच जारी टैरिफ वॉर को लेकर। राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की है कि उन्होंने एक नया कार्यकारी आदेश साइन किया है, जिसके मुताबिक चीन पर टैरिफ निलंबन की समयसीमा 90 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। उन्होंने ट्रूथ पर लिखा, “समझौते के बाकी सभी हिस्से पहले जैसे ही रहेंगे। धन्यवाद इस पर ध्यान देने के लिए!”

पिछली टकराव की कहानी क्या कहती है?

अप्रैल में अमेरिका और चीन के रिश्ते काफी तनावपूर्ण हो गए थे। उस वक्त अमेरिका ने चीनी सामानों पर 145% तक टैरिफ लगा दिया था। जवाब में चीन ने भी अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर 125% टैरिफ थोप दिए थे। इससे ग्लोबल ट्रेड मार्केट में हलचल मच गई थी। हालांकि, मई में स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा में दोनों देशों की बातचीत के बाद मामला थोड़ा शांत हुआ। टेम्पररी समझौते के तहत अमेरिका ने टैरिफ घटाकर 30%, और चीन ने घटाकर 10% कर दिए थे।

तो अब क्या उम्मीद की जाए?

फिलहाल अमेरिकी उपभोक्ताओं और निवेशकों के लिए राहत की बात यही है कि गोल्ड पर कोई नया टैक्स नहीं लगेगा। वहीं, चीन के साथ चल रही टैरिफ बातचीत अभी कुछ समय और खिंच सकती है लेकिन बातचीत का रास्ता खुला है।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now