Home / National / गाजा में युद्ध विराम के लिए ट्रंप नेतन्याहू तैयार इन बिंदुओं पर बनी सहमति हमास का…..

गाजा में युद्ध विराम के लिए ट्रंप नेतन्याहू तैयार इन बिंदुओं पर बनी सहमति हमास का…..

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात कर गाजा युद्ध खत्म करने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव रखा है। ट्रंप ने 20-सूत्रीय योजना पेश की, जिसे नेतन्याहू ने तुरंत स्वीकार कर लिया। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर हमास इस योजना की शर्तों पर राज़ी नहीं होता, तो अमेरिका इजरायल के साथ खड़ा होगा। वहीं, हमास का कहना है कि इस पूरी योजना पर उनसे कोई राय नहीं ली गई।

साथ ही ट्रंप ने ऐलान किया कि मध्य-पूर्व में स्थायी शांति लाने के लिए एक विशेष बोर्ड बनाया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता वे खुद करेंगे। इसमें अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ, फिलिस्तीनी प्रतिनिधि और ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर शामिल होंगे। यह बोर्ड और गाजा शासन में हमास या किसी आतंकी गुट की कोई भूमिका नहीं होगी।

प्रस्ताव के प्रमुख बिंदु

गाजा को आतंक और कट्टरपंथ से मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा।

गाजा का पुनर्निर्माण कर वहां के लोगों को बेहतर जीवन दिया जाएगा।

समझौते के 72 घंटों के भीतर सभी बंधकों की रिहाई होगी।

इसके बाद इजरायल 250 आजीवन कारावास भुगत रहे कैदियों और 1,700 गाजावासियों (महिलाओं व बच्चों समेत) को छोड़ देगा।

गाजा का प्रशासन एक गैर-राजनीतिक फिलिस्तीनी समिति के हाथों में होगा।

हथियार डालने वाले हमास सदस्यों को माफी दी जाएगी और चाहने पर उन्हें सुरक्षित बाहर निकलने का विकल्प मिलेगा।

गाजा में राहत सामग्री संयुक्त राष्ट्र और अन्य एजेंसियों के जरिये भेजी जाएगी, जिसमें न इजरायल और न हमास दखल देंगे।

बता दे की यह पहल उस समय आई है जब गाजा युद्ध को लेकर इजरायल की छवि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कमजोर हो रही है। हाल ही में ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और बेल्जियम सहित 10 देशों ने फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता दी है, जिससे अब यह संख्या 145 से ज्यादा हो गई है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now