दुखद हादसा: शादी के प्रोग्राम में जा घुसा बेकाबू ट्रक 5 लोगों की मौत 11 घायल….

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में सोमवार की रात एक तेज रफ्तार ट्रक कथित रूप से गलत साइड से ओवरटेक करते हुए एक शादी समारोह में घुस गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि हादसा सुल्तानपुर इलाके में हुआ। सुल्तानपुर थाने के प्रभारी रजत सराठे ने कहा कि पीड़ितों में शादी समारोह में रोशनी ले जा रहे मजदूर भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद रायसेन के कलेक्टर अरविंद दुबे ने बताया था कि दुर्घटना सोमवार रात 10 बजे खमरिया गांव के पास हुई। बरात होशंगाबाद जिले के आंचलखेड़ा से आई थी। कलेक्टर ने कहा, पांच लोगों की मौत हो गई और 11 घायल हुए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर है। उन्हें भोपाल शिफ्ट कर दिया गया है। बाद में इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई।

Share
Now