Join WhatsApp Group Join WhatsApp Group

ऊर्जा भवन में ट्रैक्टर लेकर घुसा टिकैत का बेटा! BKU नेता बोले देश में नफरत का माहौल ! नागपुरिया हिंदू से बचें……

भारतीय किसान यूनियन ने अपनी मांगे पूरी नहीं होने पर शुक्रवार को तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान मेरठ के ऊर्जा भवन में राकेश टिकैत के बेटे चरण सिंह टिकैत ने जबरन ट्रैक्टर घुसा दिया। फिर चरण सिंह और पुलिस की झड़प भी हुई। वहीं नोएडा प्राधिकरण कार्यालय के बाहर भी धरना प्रदर्शन किया गया। साथ ही राकेश टिकैत की अगुआई में मुजफ्फरनगर में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई।

टिकैत बोले- नागपुरिया हिंदुओं से बच कर रहिए…
इस दौरान राकेश टिकैत ने कहा- देश में 2 हिंदू रह रहे हैं। दूसरे वाले नागपुरिया हिंदुओं से सावधानी बरतने की जरूरत है। तीसरा तो है ही नहीं। एक देश में भारतीय हिंदू हैं-मुस्लिम और सिख-ईसाई हैं। दूसरा हैं नागपुरिया हिंदू… अब आप देख लीजिए। उनसे बच कर रहिए, सावधान रहने की जरूरत है।

टिकैत ने कहा, हम चाहते हैं कि जैसे बालाजी यात्रा में, कांवड़ यात्रा में आप सेवा करते हैं, उसी तरह किसानों की यात्रा में सेवा हो। यही चाहता हूं। मणिपुर और नूंह हिंसा पर कहा- वो तो करवाई जा रही है। अगर सच्चे भारतीय होंगे, तो ऐसे लड़ेंगे नहीं।

Share
Now