Home / Updates / Israel Iran War: अमेरिकी हमले से बौखलाया ईरान, इजरायल पर शुरू किए ताबड़तोड़ मिसाइल हमले….

Israel Iran War: अमेरिकी हमले से बौखलाया ईरान, इजरायल पर शुरू किए ताबड़तोड़ मिसाइल हमले….

ईरान और इजरायल के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। ईरान ने अपने न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमलों के बाद इजरायल पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमला करना शुरू कर दिया है। इजरायली सुरक्षा बलों ने खुद ट्वीट करके ईरान के मिसाइल हमलों की जानकारी दी है।

इजरायल में तबाही

इजरायल के विभिन्न शहरों में हवाई हमलों के सायरन बज रहे हैं और ईरानी मिसाइलें तबाही मचा रही हैं। इजरायली सेना ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने की कोशिश कर रही है, लेकिन कई मिसाइलें सटीक निशाने पर लग रही हैं। तेल-अवीव और हाईफा पर घातक हमले हो रहे हैं और ईरान की कई मिसाइलें तेल-अवीव में गिरी हैं।

ईरान का पलटवार

ईरान ने यह हमला अपने 3 न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमले के जवाब में किया है। ईरानी पलटवार के कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें मिसाइल हमलों के बाद ठिकानों से ऊंचा धुआं और आग की लंबी लपटें उठते देखा जा सकता है। ईरान की प्रेस टीवी ने तेल-अवीव पर तेहरान के मिसाइल हमले की एक तस्वीर जारी की है, जिसमें एक इमारत पूरी तरह खंडहर में तब्दील हो चुकी है।

इजरायल पर पहली बार हमला

इजरायल पर पहली बार रविवार को सुबह ईरान ने खैबर मिसाइल से हमला किया है। यह ईरान की सबसे घातक मिसाइलों में से एक है। ईरानी सेना ने इस मिसाइल की लांचिंग का वीडियो भी जारी किया है। राहत और बचाव दल मौके पर हैं, जो लोगों को रेस्क्यू करने का प्रयास कर रहे हैं।

रिपोर्ट:- कनक चौहान

Tagged:
[post-views]
Share
Now