Home / International / जिनको बताते थे दुश्मन आज उन के लिए बिछा रहे हैं कालीन तालिबान विदेश मंत्री आमिर मुत्तकी की….

जिनको बताते थे दुश्मन आज उन के लिए बिछा रहे हैं कालीन तालिबान विदेश मंत्री आमिर मुत्तकी की….

अफगानिस्तान से बड़ी खबर सामने आई है। तालिबान के मंत्री आमिर खान मुत्ताकी भारत दौरे पर है। और अगले 6 दिनों तक भारत में ही रहेंगे , बताया जा रहा है कि यह यात्रा न सिर्फ कूटनीतिक लिहाज से अहम है, बल्कि दक्षिण एशिया के शक्ति संतुलन पर भी इसका बड़ा असर पड़ सकता है।

दरअसल, भारत और तालिबान के बीच 2021 में अफगानिस्तान में सत्ता परिवर्तन के बाद से रिश्ते बेहद सीमित रहे हैं। लेकिन अब तालिबान के मंत्री का दिल्ली आना एक नए समीकरण की ओर इशारा करता है। इस यात्रा को लेकर पाकिस्तान में बेचैनी साफ देखी जा रही है, क्योंकि इस कदम से भारत-काबुल रिश्तों में नजदीकी बढ़ने की संभावना है जो इस्लामाबाद के लिए कूटनीतिक सिरदर्द बन सकती है।

भारत का मकसद अफगानिस्तान में अपनी साख और रणनीतिक मौजूदगी को फिर से मजबूत करना है। तालिबान के प्रतिनिधि से मुलाकात के जरिए भारत न सिर्फ सुरक्षा और आतंकवाद से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेगा, बल्कि मानवीय सहायता, शिक्षा और व्यापार जैसे विषयों पर भी बातचीत संभव है।

इस मुलाकात पर अमेरिका और चीन की नज़रें भी टिकी हैं। अमेरिका यह देखना चाहता है कि तालिबान किस हद तक अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन करने को तैयार है, वहीं चीन अफगानिस्तान में अपने निवेश और सुरक्षा हितों को लेकर चिंतित है।

भारत के लिए यह मुलाकात इसलिए भी अहम है क्योंकि अफगानिस्तान की स्थिरता सीधे तौर पर दक्षिण एशिया की शांति और सुरक्षा से जुड़ी है। तालिबान मंत्री की यह यात्रा आने वाले समय में भारत-अफगान रिश्तों के एक नए अध्याय की शुरुआत भी कर सकती है।

Tagged:
[post-views]
Share
Now