सैफई में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने परिवार के साथ नेताजी को पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी और साथ ही भावनात्मक माहौल देखने को मिला साथ ही बता दे की बजे अखिलेश यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव, अभयराम सिंह यादव, धर्मेंद्र यादव, तेजप्रताप यादव, अक्षय यादव, आदित्य यादव, अनुराग यादव, अभिषेक (अंशुल) यादव, आर्यन यादव और कार्तिकेय यादव सहित पूरा परिवार मौजूद रहा।

सभी ने नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन समर्पित किए और श्रद्धांजलि के बाद अखिलेश यादव मंच पर वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे, जहां से पूरे कार्यक्रम का संचालन हुआ। प्रदेशभर से आए सांसदों, विधायकों, जिलाध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ मौजूद रही। और करीब 11 बजे मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव भी परिवार की महिलाओं के साथ मंच पर पहुंचीं और नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल भावुक और श्रद्धा से भरा रहा।
रिपोर्ट:- कनक चौहान






