रिपोर्ट संजय मिश्रा
चित्रकूट – पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष राजापुर पंकज तिवारी व उनकी टीम द्वारा 10,000/- रुपये के इनामी अपराधी लकी उर्फ मो0 शहनवाज शाह पुत्र नुरूलहुदा शाह निवासी 116/926 रोशन नगर थाना रावतपुर जिला कानपुर नगर को गिरफ्तार किया जो कि मु0अ0सं0 88/2025 धारा 3/5/8 गौवध निवा0 अधि0 थाना राजापुर का वांछित अभियुक्त है। गिरफ्तार वांछित अभियुक्त लकी उर्फ मो0 शहनवाज शाह उपरोक्त उक्त मुकदमा में काफी दिनों से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा 10,000/- रुपये का इनाम घोषित किया गया था ।
राजापुर पुलिस ने ₹10,000 के इनामी गोवध आरोपी को दबोचा…






